Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सीएम 16 को करेंगे सत्तर घाट पुल व लखीसराय बाइपास रोड का उद्घाटन : नंद किशोर

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि आगामी 16 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंडक नदी पर नवनिर्मित सत्त...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि आगामी 16 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंडक नदी पर नवनिर्मित सत्तर घाट पुल और लखीसराय बाइपास रोड का उद्घाटन करेंगे। वहीं सासाराम के उत्तरी बाइपास के निर्माण के प्रथम चरण की परियोजना का शिलान्यास करेंगे।









श्री यादव ने बताया कि गंडक नदी पर निर्मित सत्तरघाट पुल सारण और तिरहुत प्रमंडल को आपस में सम्पर्कता प्रदान करेगा। 263.47 करोड़ रूपये की लागत से 1440 किमी लंबे पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने किया है। यह पुल गंडक नदी पर बैकुंठपुर से चकिया को जोड़ेगा। इससे सिवान, छपरा, गोपालगंज होते हुए नेशनल हाइवे-28 के जरिये उत्तर बिहार के अधिसंख्य जिलों की संपर्कता हो जायेगी। इस पुल से पटना से मशरख होते हुए रक्सौल तक सीधा रास्ता उपलब्ध हो जायेगा। इस पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 20 अप्रैल, 2012 को किया था और जनवरी 2019 में एरियल सर्वे किया था। इसी प्रकार 146.3107 करोड़ की लागत से लखीसराय में बाइपास रोड का भी 16 जून को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधिवत-उद्घाटन करेंगे। पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस लखीसराय बाइपास में अवस्थित दोनों रेलवे लाईन पर समेकित आर.ओ.बी का निर्माण किया गया है। इस पुल परियोजना की कुल लम्बाई 6.593 किमी है। इसके बनने से लखीसराय शहर को जाम की समस्या से निजात मिल जायेगा।






https://youtu.be/ZCDNy2Chnjw




श्री यादव ने बताया कि इसी प्रकार रोहतास जिले के सासाराम शहर के उत्तरी बाइपास के निर्माण की 122.39 करोड़ रूपये की प्रथम चरण परियोजना का शिलान्यास 16 जून को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। यह पथ दो लेन चैड़ा होगा। इसके अंतर्गत रेल लाईन पर आरओबी के अलावा स्टेट हाइवे 17 एवं 12 पर भीयूपी (व्हीकल अंडर पास) का निर्माण किया जायेगा। इसके बन जाने से सासाराम शहर के पष्चिमी से उत्तरी सीधी संपर्कता मिल जायेगी और बरास्ता सासाराम आरा से बनारस जाने के लिए सासाराम शहर में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now