सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाबजूद भी शराब तस्कर पुलिस को ठेंगा दिखा कर शराब की सप्लाई खुलेआम कर रहे ह...
सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाबजूद भी शराब तस्कर पुलिस को ठेंगा दिखा कर शराब की सप्लाई खुलेआम कर रहे हैं। वही इसको कानून को लागू कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट व सजग है।

वही मुजफ्फरपुर जिला पुलिस द्वारा ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास घेराबंदी कर 01 स्कोर्पियो से कुल 399 लीटर शराब बरामद किया है। वही इस संबंध में बीते 13 जून (शनिवार) को कांड संख्या 132/20 दर्ज किया हैं।



