Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


शिष्टमंडल ने पटना सिटी एसडीओ से मिलकर राशनकार्ड से संबंधित सौपा मांग पत्र

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज पूर्व पार्षद बलराम चौधरी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने पटना सिटी अनुमंडलाधिकारी राजेश रौशन से शिष्टाचार मुलाकात...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज पूर्व पार्षद बलराम चौधरी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने पटना सिटी अनुमंडलाधिकारी राजेश रौशन से शिष्टाचार मुलाकात किया। जिस दौरान शिष्टमंडल ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना अंतर्गत राशन कार्ड बनाने के लिए फॉर्म (क) एवं फॉर्म (ख) ऑनलाइन कराने हेतु आरटीपीएस काउंटर के समय सीमा में विस्तार कराने के संबंध में ध्यान आकृष्ट करवाया। साथ ही शिष्टमंडल ने कहा कि नया राशन कार्ड बनवाने वाले आवेदकों की संख्या अधिक होने के कारण आरटीपीएस काउंटर पर कार्य अवधि में समय सीमा समाप्त होने के पर भी शेष आवेदन पार्षद कार्यालय में नगर निगम का चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे लोगों की संख्या भी हैं जो प्रवासी मजदूर हैं या जिनके परिवार का नाम पुराने कार्ड में जोड़ने के लिए फॉर्म जमा करने की आवश्यकता है। अगर जरूरतमंद लोगों को अतिरिक्त समय नही मिलेगा तो वे लोग स्थानीय पार्षदों के विरुद्ध आक्रोश प्रदर्शित करेंगे, जो आगे आंदोलन का रूप ले सकता है।





एसडीओ राजेश रौशन से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए शिष्टमंडल




वही शिष्टमंडल ने उपरोक्त समस्या के आलोक में एसडीओ से मुख्य मांगे निम्नलिखित हैं :-





  • नया राशन कार्ड बनाने के लिए सेस आवेदकों से फॉर्म (क) प्राप्त किया जाए।




  • पुराने राशन कार्ड में छूट गए सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म (ख) जमा करने की आवश्यकता सूचित हो।




  • पात्र की श्रेणी में आने वाले सभी जरूरतमंदों का राशन कार्ड बनाने के सरकार के आदेश का पालन किया जाए।




  • पुराने राशन कार्ड धारकों को पॉश मशीन पर एंट्री नहीं बताने के कारण राशन से वंचित शिकायतकर्ता की समस्या का शीघ्र निदान हो।




  • राशन कार्ड धारकों एवं नया राशन कार्ड बनाने के अवैध को जो राशन कार्ड के पाठक (क) में चुने गए हैं, उन सभी को कोरोना सहायता राशि ₹1000 सुनिश्चित किया जाए।





https://youtu.be/-Fqxxckql4w




उपरोक्त बनी सभी मांगों पर यथा शीघ्र सुनवाई कर उन्हें लागू करें अन्यथा जनता आंदोलन के लिए वाद होंगे। इस मौके पर शिष्टमंडल में मोहम्मद जावेद, निगम पार्षद अरुण शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि राजेश राय, अजीत सिंह कुशवाहा, पंकज कुमार सानू एवं संजय अली आदि मौजूद थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now