Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राघोपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने बोला धावा, 15 अवैध भट्टियो को किया ध्वस्त

पटना (न्यूज सिटी)। पुलिस महानिरीक्षक मध निषेध इकाई और उत्पाद आयुक्त के विशेष दिशा निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम, वैशाली और पटना जिला पुलिस...


पटना (न्यूज सिटी)। पुलिस महानिरीक्षक मध निषेध इकाई और उत्पाद आयुक्त के विशेष दिशा निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम, वैशाली और पटना जिला पुलिस की टीम ने राघोपुर के शिवकुमारपुर दियारा और जफराबाद दियारा इलाके में छापेमारी किया। इस दौरान टीम ने 15 अवैध भट्टियो को ध्वस्त किया है। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने जहां 5 हजार लीटर अर्ध निर्मित जावा महुआ शराब को नष्ट कर दिया। वहीं पुलिस ने मौके से 500 लीटर अवैध शराब और एक बाइक भी जप्त किया है।









हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल हो गए। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग के अधिकारियों और पुलिस पुलिस के वरीय अधिकारियों को इस बात की शिकायत मिली थी कि शिवकुमारपुर दियारा और जफराबाद दियारा इलाके में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारियों और उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी करने का दिशानिर्देश जारी कर दिया।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now