पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH से अच्छी खबर आ रही है, जहां 02 कोरोना पॉजिटिव आज जिंदगी की जंग जीत ली है। जिसके बाद दोनों मरीजों ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH से अच्छी खबर आ रही है, जहां 02 कोरोना पॉजिटिव आज जिंदगी की जंग जीत ली है। जिसके बाद दोनों मरीजों को NMCH मरीजों को डिस्चार्ज कर दी गई है। स्वस्थ हुए दोनो मरीजो की तीसरी सैंपल जांच रिपोर्ट RMRI द्वारा नेगेटिव पाई गई।

जिसके बाद डॉक्टरों ने स्वस्थ हुए दोनों मरीजों को 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर उन्हें घर भेज दिया गया। दोनों मरीज पटना के खाजपुरा के निवासी हैं। कोरोना से जिंदगी की जंग जीत लेने से दोनों मरीजो में काफी उत्साह देखा गया।
साथ ही स्वस्थ हुए मरीजों ने डॉक्टरों के प्रति आभार प्रकट भी किया है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर गोपाल कृष्ण ने बताया कि अस्पताल से अबतक कुल 108 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।



