पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच से आज कोरोना पॉजिटिव 2 नर्सों को छुट्टी मिल गयी हैं। स्वस्थ हुए दोनों नर्सों में एक आईजीआईएम...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच से आज कोरोना पॉजिटिव 2 नर्सों को छुट्टी मिल गयी हैं। स्वस्थ हुए दोनों नर्सों में एक आईजीआईएमएस की मनीषा कुमारी और दूसरी एनएमसीएच की नर्स कल्पना कुमारी 2 हैं। दोनों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद दोनों को सात दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वही नर्सों के स्वस्थ होने पर नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने भी खुशी जताया हैं। साथ ही डॉ सिन्हा ने बताया कि नर्स के संपर्क में आये चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की भी कोरोना जांच कराई गई थी। उनलोगों की भी जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी।
एनएमसीएच में कोरोना के 49 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिसमे कोरोना पॉजिटिव 17 मरीज भी शामिल हैं। वही आज कोरोना पॉजिटिव एक मरीज समेत 35 संदिग्ध मरीज भर्ती किए गए है।

बता दें कि एनएमसीएच से अब तक 147 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट हैं। वही अस्पताल से अब तक 988 मरीज को डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।



