Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में औषधि विभाग ने की छापेमारी, भारी मात्रा में नकली दवा के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

पटना (न्यूज सिटी) । इन दिनों राजधानी पटना में धड़ल्ले से नकली दवा का कारोबार चल रहा है। जब नकली दवा का कारोबार की सूचना प्रशासन को मिली तो व...


पटना (न्यूज सिटी)। इन दिनों राजधानी पटना में धड़ल्ले से नकली दवा का कारोबार चल रहा है। जब नकली दवा का कारोबार की सूचना प्रशासन को मिली तो वह हरकत में आई और कारोबार का भंडाफोड़ करने के लिए करवाई करना शुरू कर दिया।









मामले में औषधि ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि कई दिनों से नकली दवा के कारोबार होने की सूचना मिल रही थी। वही आज गुप्त सूचना मिली कि शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के विद्युत बोर्ड कॉलोनी डीएवी स्कूल के पास नकली दवा की डिलीवरी होने हैं। उक्त सूचना के बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस के सहयोग से सिविल ड्रेस में छापेमारी की गई है। इस दौरान छापेमारी टीम ने नकली दर्द की क्रीम VOLINI, UNIENZYME TABLET,  SHELKEL TABLET,  COMBIFLAME SYP,  DETTOL और SANITIZER आदि बरामद हुई है। साथ ही मौके पर से नकली दवा के साथ एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। 


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now