Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


NMCH से आज फिर से 06 मरीज़ो ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से अबतक कुल 91 मरीज हुए स्वस्थ

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। समूचा विश्व कोरोना के दहशत में हैं। वही अगमकुआं स्थित NMCH से अच्छी खबर आई हैं जहां आज अस्पताल से 06 कोरोना पॉजिटिव...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। समूचा विश्व कोरोना के दहशत में हैं। वही अगमकुआं स्थित NMCH से अच्छी खबर आई हैं जहां आज अस्पताल से 06 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हुए मरीजों में जहां 5 मरीज मुंगेर जिले के निवासी हैं, जो एक ही परिवार के सदस्य बताए जाते हैं। वहीं एक मरीज बक्सर जिले का निवासी है। सभी 06 मरीजों का RMRI से कोरोना की तीसरी सैंपल जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आते ही उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस से इन सभी 6 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया।






https://youtu.be/kFbPx73QD-s




वही कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत लेने से स्वस्थ हुए मरीजों में काफी उत्साह देखा गया। इसे लेकर एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है। वहीं आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला किए जाने की अपील की है। स्वस्थ हुए मरीजों ने इस बीमारी को लेकर लोगों से विशेष एहतियात बरतने की अपील करते हुए डॉक्टरों की हर सलाह मानने की गुजारिश की है।









वहीं एक साथ 6 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने प्रसन्नता जताते हुए इसे अस्पताल के लिए एक बड़ी उपलब्धि करार दिया है। गौरतलब है कि अस्पताल से अब तक 91 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now