पटना (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन के दरम्यान राजधानी पटना में एक लडक़ी की सुसाइड की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, घटना पटना के बुद...
पटना (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन के दरम्यान राजधानी पटना में एक लडक़ी की सुसाइड की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना पटना के बुद्दा कॉलोनी इलाके की है, जहां 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर ली है। वही सुसाइड करने की खबर के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि लड़की ने आत्महत्या प्रेम प्रंसग को लेकर की है। वही इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही पुलिस नाबालिक की आत्महत्या करने की कारणों की जानकारी जुटाने में लग गयी है।



