Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


CM नीतीश अधिकारियों के साथ कर रहे समीक्षा बैठक, लॉकडाउन 4.0 के बाद की बन रही रणनीति

सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार में कोरोना संक्रमण के हालात पर जायजा लेने और रोकथाम लगाने हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिं...


सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार में कोरोना संक्रमण के हालात पर जायजा लेने और रोकथाम लगाने हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम समीक्षा कर रहे हैं। समीक्षा में एक अणे मार्ग स्थित संवाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव सभी प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, सभी जिलों के जिलाधिकारी सहित सभी पुलिस अधीक्षक जुड़े है। बैठक में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस म‌‌हानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय भी उपस्थित है। बैठक में लॉकडाउन 4.0 के बाद की रणनीति पर तमाम कवायद जारी है।









बता दें कि लॉक डाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त होने वाला हैं। साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में बिहार सरकार लॉक डाउन चौथा चरण की सीमा खत्म हो जाती है और आम जनजीवन सामान्य करने के आदेश सरकार की ओर मिल जाती है तो ऐसे में कोरोना मरीजों की संख्या में और ज्यादा इज़ाफ़ा होगा। इसी को लेकर आज नीतीश सरकार लॉक डाउन 4.0 के बाद क्या रणनीति होंगी, इस पर विशेष चर्चा की जा रही है। समीक्षा बैठक में प्रत्येक जिले के हालात पर सीएम नीतीश कुमार फीडबैक लेने में लगे हैं। हालांकि पिछली कई बैठकों के मुकाबले आज की समीक्षा बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल समीक्षा बैठक के खत्म होने के बाद ही पता चल सकेगा कि बिहार में लॉक डाउन 4.0 के खत्म होते ही फिर से लॉक डाउन की अवधि बढ़ेगी की नहीं?


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now