Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने ईद में जरूरतमंदों तक पहुंचाई खुशियों की मिठास

पटना (न्यूज सिटी)। कोरोना महामारी में ईद की खुशियों की मिठास कम ना हो, इसको देखते हुए बिहार प्रदेश युवा काँग्रेस केे कार्यकारी अध्यक्ष दौलत ...


पटना (न्यूज सिटी)। कोरोना महामारी में ईद की खुशियों की मिठास कम ना हो, इसको देखते हुए बिहार प्रदेश युवा काँग्रेस केे कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम के द्वारा जरूरतमंदों के बीच 1500 लीटर दूध, 1500 किलो लच्छा और चीनी घर-घर पहुँचाने का कार्य किया। लॉक डाउन होने के बाबजूद भी दौलत इमाम ने 30 दिनों तक राशन वितरण एवं प्रतिदिन 800 पैकेट इफ्तार पूरे रमज़ान के महीने में वितरित किया।






https://youtu.be/2rgl9MV5SdU




दौलत इमाम ने कहा कि विपदा की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद पहुंचा अपने शीर्ष नेतृत्व का भी आभार प्रकट क़िया। मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास एवं बिहार प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष श्री मदन मोहन झा जी (सदस्य बिहार विधान परिषद ), राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह, अमित यादव एवं राजेश सन्नी (बिहार प्रभारी) को मुख्य रूप से धन्यवाद प्रकट करते हुए सभी देशवासियों को ईद की बधाई दिया।









इस मौके पर मुख्य रूप मे उपस्थित बिहार प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा (सदस्य बिहार विधान परिषद), गुंजन पटेल (युवा कांग्रेस अध्यक्ष), राजा राजेश (महासचिव युवा कांग्रेस), कलीम इमाम (पूर्व पार्षद), मुकुल यादव (अध्यक्ष, महानगर यूवा काँग्रेस), एडवोकेट नदीम इमाम (अध्यक्ष, कुम्हरार विधान सभा), समीर आलम गुलाब, अब्दुल सलाम साहब आदि उपस्थित रहे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now