Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गोपालगंज ट्रिपल मर्डर में पुलिस कार्रवाई में जुटी, जल्द ही होगा मामला साफ

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने कहा है कि गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर की घटना बहुत ही दुखद एवं नींदनीय है। हमें पीड़...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने कहा है कि गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर की घटना बहुत ही दुखद एवं नींदनीय है। हमें पीड़ित परिवार से पूरी सहानुभूति एवं संवेदना है। इस घटना पर कोई राजनीतिक दल रोटी सेंकने का प्रयास न करे। कहीं भी हत्या अथवा बलात्कार की घटना होती है उसकी पूरजोर भर्त्सना की जानी चाहिए लेकिन इन घटनाओं को समाज एवं मानवता के हित में जाति- पार्टी- राजनीति के चश्में से नहीं देखना चाहिए।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




निखिल आनंद ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है और हर अपराधी के खिलाफ खड़ी है। कोई भी अपराधी कितना भी बड़ा और खास हो, किसी भी जाति- धर्म का हो लेकिन हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं है बल्कि सलाखों तक पहुँचाया है।









निखिल आनंद ने दावे के साथ कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से गोपालगंज की घटना के पीड़ित पक्ष को त्वरित, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र न्याय मिलेगा इस बात का पूरा भरोसा है और साथ ही इस घटना के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी इसकी भी पूरी उम्मीद है। पुलिस- प्रशासन इस मामले में प्राप्त जानकारी एवं सबूतों के आधार पर अपना काम कर रही है और आगे की कार्रवाई करने में लगी है। जल्द ही दूध का दूध एवं पानी का पानी हो जाएगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now