Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में दहेज लोभियों ने गर्भवती बहु को सुलाया मौत की नींद, आरोपी पति गिरफ्तार

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार इलाके में 07 माह की गर्भवती महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली हैं। म...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार इलाके में 07 माह की गर्भवती महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली हैं। मामला प्रकाश में आते मृतिका के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के नालंदा मेडिकल कॉलेज में भेजा है।









वही घटना को लेकर छपरा निवासी व मृतिका के पिता राजदेव महतो बताया कि मेरी बेटी अंजू कुमारी की शादी 10 महीने पूर्व जयपुर धनुकी मोहल्ला निवासी गंगासागर महतो के साथ दहेज की मोटी रकम देख कर बड़ी धूमधाम से संपन्न की थी। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुराल पक्ष और उसके पति गंगा सागर महतो द्वारा मेरी बेटी को दहेज में बाइक नहीं मिलने को लेकर लगातार प्रताड़ित किया करते थे। जिसके बाद वही गंगा सागर महतो ने मेरी बेटी को गला दबा कर हत्या कर दी है। वहीं मृतिका के पिता राजदेव महतो के बयान पर पुलिस ने मृतिका के पति और अन्य लोगो पर मामला दर्ज किया हैं। वही मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी पति गंगासागर महतो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य नामजद लोग मौके से फरार हैं। वही फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।






https://youtu.be/0XUkePCxz9A




मामले में अगमकुआं थाना के दरोगा के के सिंह ने बताया कि मृतिका के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया हैं। आरोपी पति गंगा सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि नामजद फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now