Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने फ्रंट लाइन में कार्यरत कोरोना फाइटरर्स को किया सम्मानित

पटना (न्यूज सिटी)। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव ने कोरोना संकटकाल में फ्रंट लाइन में कार्य कर रहें नगर निगम के कोरोना फाइटर्स...


पटना (न्यूज सिटी)। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव ने कोरोना संकटकाल में फ्रंट लाइन में कार्य कर रहें नगर निगम के कोरोना फाइटर्स सफाई कर्मियों को मास्क, गमछा व माला पहनाकर सम्मानित किया। श्री यादव वे कहा कि ये कोरोना योद्धा दिन-रात पूरी निष्ठा से काम कर रहें हैं। पटना को साफ व स्वच्छ रख रहे है। इस महामारी में साफ़-सफाई से जुड़े कर्मी, डॉक्टर, स्वास्थ्य सेवा के सभी कर्मचारी, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, पदाधिकारी, आवश्यक सेवा में लगे सभी कर्मी देश के लिए किसी सुपर हीरो से कम नहीं हैं।









आज भारत कोरोना के लड़ाई में सबसे कम क्षति उठाने वाला देश में शामिल है। इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के सभी मुख्यमंत्रियों और आवश्यक सेवा में दिन-रात लगे देश के कोरोना योद्धा को जाता है। जबतक कोरोना का कोई टीका नहीं आता है तब तक देश की जनता को कोरोना के साथ ही जीने की आदत डालनी होगी। दो गज की दूरी और मुंह पर गमछा या मास्क पहनने की आदत डालनी होगी।






https://youtu.be/Pl7bgmz5RQ0




इस अवसर पर पूर्व उपमहापौर विनय कुमार पप्पू, पार्षद प्रतिनिधि सुजीत यादव, रणधीर यादव, अभिराम, आकाश गौरव, उज्ज्वल कुमार, सुनील यादव सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now