पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा ईद के पावन पर्व पर आज पटना सिटी के शहीद भगत सिंह चौक के पास एक दिवसीय पे जल एवं एपल जूस ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा ईद के पावन पर्व पर आज पटना सिटी के शहीद भगत सिंह चौक के पास एक दिवसीय पे जल एवं एपल जूस व स्प्राइट वितरण किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि ईद का पावन पर्व एवं तपती गर्मी में लोगों को निजात दिलाने के लिए समिति द्वारा पटना के वरिष्ठ समाजसेवी बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल खेतान जी के द्वारा व्यवस्था प्रदान की गई। वही आज मौके पर 4000 लोगों पेय जल और एप्पल जुस व स्प्राइट का आनंद लिया।

साथ ही मौके पर समिति द्वारा शिव प्रसाद मोदी के सहयोग से प्राप्त कुरकुरे चिप्स अन्य सामग्री का भी वितरण किया गया। वितरण करने वालो में संस्थापक बंटी ड्रोलिया, सुभाष पोद्दार, राजेश देवड़ा, अनंत कमलिया, मोहन संथालिया, संजय झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, अमित झुनझुनवाला, बिट्टू खेतान, अमर शर्मा सक्रिय थे।



