Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में अधेड़ का शव मिलने से मचा सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के खरौनीया बगीचा स्थित गड्ढे से एक बुजुर्ग का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गय...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के खरौनीया बगीचा स्थित गड्ढे से एक बुजुर्ग का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी। वही शव देख कर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा।









मृतक की पहचान अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग टुनटुन महतो के रूप में हुई है। वही मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान देखकर आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों द्वारा टुनटुन महतों की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया होगा।






https://youtu.be/wLQuAZ_GXIw




हालांकि घटना के संबंध में मृतक के पुत्र सुनोद कुमार ने बताया कि मोहल्ले का ही रहने वाला कलिया पासी, मिथिलेश पासी और अन्य लोग शराब पीने के बहाने बीते देर रात उसे घर से बुलाकर ले गए और आज उनका शव बरामद किया गया। परिजनों ने इन लोगों पर ही हत्या कर शव को बगीचे में फेक दिए जाने का आरोप लगाया है। वही मामले में पटना सिटी एडिशनल एसपी मनीष कुमार ने कहा कि मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता लगाया जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now