पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मजदूर दिवस के अवसर पर मानस पथ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड 6...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मजदूर दिवस के अवसर पर मानस पथ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड 60 के पार्षद शोभा देवी और पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने निगम के पांच मजदूरों को माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा से सम्मानित किया। साथ ही सभी को गमछा और राशन सामग्री भी भेंट की।
मौके पर पार्षद महोदया ने कहा कि जिस तरह से मजदूर भाई मेहनत एवं मजदूरी करके बड़े से बड़े लक्ष्य को आसानी से पा कर लेते हैं। आज उन्हें सम्मानित कर के मुझे गर्वान्वित महसूस हो रहा है।

वहीं पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने मजदूर दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि बिहार के मजदूर भाई देश में ही नहीं, दुनिया में भी जाने जाते हैं। इस मौके पर भाई बलेश्वर मलिक, राजा मलिक शंकर मलिक, मो• सेराज, चमेली देवी ने भी सम्मान पाकर खुशी का इजहार किया।



