Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


भाजपा ने वार्ड 59 के 105 सफाईकर्मी कोरोना योद्धा को सम्मानित किया

न्यूज़ सिटी ( पटनासिटी )। कोरोना को लेकर लगे लॉक डाउन में समाज के गरीब व असहायों की सेवा में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने आज वार्ड संख्...


न्यूज़ सिटी ( पटनासिटी )। कोरोना को लेकर लगे लॉक डाउन में समाज के गरीब व असहायों की सेवा में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने आज वार्ड संख्या 59 में दस्तक दी और एक सौ से अधिक कोरोना योद्धाओं को न केवल सम्मानित किया बल्कि उन्हें सूखा राशन का पैकेट दिया।
पथ निर्माण मंत्री एवम क्षेत्रीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव के निर्देश पर सेवा का यह कार्य उनके पुत्रद्वय नितिन कुमार और आदित्यराज के नेतृत्व में लॉक डाउन फेज वन के वक्त से ही चल रहा है।






https://www.youtube.com/watch?v=TJbq0qd8GiM&t=3s




दोनों महिंद्रा कंपनी की अग्रणी एजेंसी किरण ऑटोमोबाइल्स के निर्देशक है। इनके नेतृत्व में देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने आज वार्ड 59 के लिटिल फ्लावर जूनियर स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए 105 सफाई कर्मियों को सूखा राशन का झोला और दुपट्टा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद नीलम कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार उर्फ लड्डू चंद्रवंशी, चित्रगुप्त मंडल भाजपा के अध्यक्ष अशोक भारती, शंकर जायसवाल, विजय शर्मा, संजीव वर्मा, अवस्थी जी, धीरेंद्र सिंह के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।










कार्यक्रम के पश्चात नितिन कुमार सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा कि संकट की इस घड़ी में हमलोग कोई भूखा न सोये के हमलोगों के लोकप्रिय नेता श्री नंदकिशोर यादव के संकल्प को पूरा कर के रहेंगे। भाजपा पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले हरेक वार्ड में गरीब व असहायों के बीच मिशन रिलीफ चला रही है। कोई गरीब छूटे नहीं, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now