Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नीतीश कैबिनेट में 08 एजेंडों पर लगी मुहर, पटना को डूबने से बचाने के लिए नए पद होंगे सृजित

पटना (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर एक अहम बैठक की। इस दौरान कुल 8 एजेंडो...


पटना (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर एक अहम बैठक की। इस दौरान कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है। कई बड़े फैसले कैबिनेट की बैठक में लिए गए है। वही कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लेते हुए आज बिहार में पेट्रोल और डीजल के वैट दरों में संशोधन की मंजूरी दे दी गई है। अब वैट दरों को फिक्स करने का निर्णय लिया गया है, जिसके बाद से बिहार में पेट्रोलियम की कीमतें बढ़ सकती है।









वहीं दूसरी ओर बैठक के दौरान ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों के बारे में भी चर्चा की गई। इस दौरान पटना नगर निगम क्षेत्र में ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों के संचालन के लिए बुडको को साफ रखने की मंजूरी दी गई है। साथ ही पटना को डूबने से बचाने के लिए पटना नगर निगम क्षेत्र में 504 नए कर्मियों की नियुक्ति होगी। इन सभी पदों के सृजन को कैबिनेट में अपनी मंजूरी दे दी है।






https://youtu.be/xZoplB1Puqg




वहीं नीतीश कैबिनेट की मीटिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया है, जिसमें दरभंगा जिले के निबंधन कार्यालय से बहेड़ी, मनीगाछी और ताराडीह अंचल को हटाकर अवर निबंधन कार्यालय बहेड़ा के साथ जोड़ने का फैसला की गई है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now