पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना से संक्रमित हुए बिहारशरीफ निवासी आखिरकार कोरोना को मात देकर ज़िंदगी की जंग जीत ही लिया। अगमकुआं स्थित एनएमसीए...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना से संक्रमित हुए बिहारशरीफ निवासी आखिरकार कोरोना को मात देकर ज़िंदगी की जंग जीत ही लिया। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच संक्रामक अस्पताल में पिछले 9 दिनों से भर्ती मरीज की तीसरी नमूनों की जांच की गई, जिसमे भी उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है और बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें 14 दिनों के लिए होम करंट टाइम के लिए एंबुलेंस से नालंदा जिला के बिहार शरीफ पर स्थित उनके घर भेजा गया है।
स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज हुए मरीज ने की लोगों से की अपील
कोविड-19 से जिंदगी के जंग जीत लेने के बाद बिहार शरीफ निवासी ने आज एनएमसीएच के डॉक्टर की टीमों के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों से अपील करते हुए कहा कि वे डॉक्टर के द्वारा बताए गए हर सलाह माने और विशेष एहतियात बरते।


नमूनों की तीसरी रिपोर्ट भी आई नेगेटिव
बिहारशरीफ निवासी व कोरोना पॉजिटिव मरीज के स्वस्थ होने पर वे हुए उत्साहित दिखे हैं। नहीं डॉक्टर ने बताया कि बीते 13 मार्च को उपरोक्त मरीज कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उन्हें 14 मार्च को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था।
भर्ती होने के 05 दिनों के बाद उसकी पुनः जांच कराई गई जिसमें उसका जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। दूसरी और तीसरी बार की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव मिली हैं।



