पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बहादुरपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर और बहादुरपुर झोपड़पट्टी और बुद्धा कॉलो...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बहादुरपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर और बहादुरपुर झोपड़पट्टी और बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र दक्षिणी मंदिरी में छापेमारी कर चोर गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इन चोरों के पास से चोरी की तीन लैपटॉप, दो मोबाइल और दो एटीएम कार्ड भी बरामद किया है।

वही मामले में बहादुरपुर थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि पकडे गए सभी अभियुक्त चोर गिरोह के सदस्य है और आये दिन थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।



