मुजफ्फरपुर (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन में कानून को ठेंगा दिखा कर अपराधी दिनदहाड़े आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं। वही आज मुजफ्फरपुर जिला के सदर...
मुजफ्फरपुर (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन में कानून को ठेंगा दिखा कर अपराधी दिनदहाड़े आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं। वही आज मुजफ्फरपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर में हथियारबंद चार अपराधी ग्राहक बन कर बैंक ऑफ इंडिया में घुस गए।
जिसके बाद बैंक लूट करने लगे। वही बैंक कर्मचारियों द्वारा इसका विरोध करने पर अपराधी कर्मचारियों से बदसुलूकी कर मारपीट करने लगे और बैंक चेस्ट में रखे करीब 13 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।

वही घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी और भगवानपुर थाना कि पुलिस दलबल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी व छानबीन में जुट गए हैं। हालांकि पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।



