पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिवारों को बधाई एवं शुभकामना दिया हैं। ...
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिवारों को बधाई एवं शुभकामना दिया हैं।
साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपदा के समय लोगों को पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ मदद पहुंचाने की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ऐसे में आप लोगों ने पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया है तथा लोक कल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कोरोना महामारी के खिलाफ जिस दृढ़ता एवं संकल्प के साथ आप सभी कार्य कर रहे हैं, उसकी मैं सराहना करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी कोरोना संक्रमण से उत्पन्न इस संकट के समय ने लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।



