पटना (न्यूज सिटी)। पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रहा हैं। जिसको लेकर बीते 22 मार्च से पुरे भारतवर्ष में देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। जो की आगा...
पटना (न्यूज सिटी)। पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रहा हैं। जिसको लेकर बीते 22 मार्च से पुरे भारतवर्ष में देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। जो की आगामी 3 मई को देश में लागू लॉकडाउन की मियाद खत्म हो रही है। लेकिन इसी बीच केंद्र सरकार ने अपने-अपने गृह राज्यों से बाहर फंसे लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है।

केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश में फंसे मजदूरों, छात्रों, पर्यटकों और अन्य लोगों की घर वापसी के लिए शर्तों के साथ घर सकेंगे। जिसके लिए सरकार ने छूट का एलान कर दिया है।
हालाँकि पहले से ही अनुमान लगाए जा रहे थे कि राज्य से बाहर फंसे लोगों की घर वापसी को लेकर सरकार कोई बड़ा एलान कर सकती है। सभी की निगाहे केंद्र सरकार पर टिकी थी। अब केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 17 शर्तों के साथ लॉकडाउन के बीच मजदूरों, तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों और छात्रों को घर वापसी की इजाजत दे दी है।



