Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बच्चा का शव देने के नाम पर अस्पताल कर्मचारी द्वारा पैसा मांगना दुर्भाग्यपूर्ण है : रंगरेज

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शारीफ अहमद रंगरेज ने एक बयान जारी कर कहा कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे न लिखन...


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शारीफ अहमद रंगरेज ने एक बयान जारी कर कहा कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे न लिखने लायक- ना ही पढ़ने लायक हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जब से स्वास्थ्य मंत्री बने हैं, बिहार में अस्पताल की स्थिति बद से बदतर है एवं डॉक्टर और स्टाफ की मनमानी चरम सीमा पर है।






https://youtu.be/MPUTT43jYbw




रंगरेज ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच बिहार में हालात काफी खराब हो रही है। इसी बीच बिहार में के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में डॉक्टर की लापरवाही से 16 दिन के बच्चे की जान चली गई। जिसके बाद अस्पताल कर्मचारी बच्चे के शव सौंपने के नाम पर उनके परिजनों से पैसा मांगते हैं जो कि बहुत ही चिंताजनक है। वही बच्चे के शव देने के नाम पर पैसा मांगने की शिकायत परिजन नए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को फोन पर देने की कोशिश की। परंतु स्वास्थ्य मंत्री परिजन की बात बिना सुने ही फोन काट दिए।






ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now