पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी स्थित एक मकान में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गई। वही आगलगी से घर में रखा लाखो ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी स्थित एक मकान में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गई। वही आगलगी से घर में रखा लाखो का सामान जलकर राख हो गया।
वही आगलगी की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

हालांकि इस अगलगी में घर के आगे एक परचून दुकान भी जलकर खाक हो गया। वही आगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण ही खपरैल मकान में आग पकड़ लिया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।



