पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव छात्र जदयू नेताओं ने किया। छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटे...
पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव छात्र जदयू नेताओं ने किया। छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों के समूह ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। छात्रों की समस्याओं को दूर करने की मांग लेकर यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रही व वार्ता के बाद ही छात्र संगठन वहां से गयी। हालांकि कुलपति अवकाश पर थे, इस बावत प्रतिकुलपति व वहां मौजूद कुछ प्रोफेसरों से मिलकर 10 छात्रों के समूह ने अपनी प्रमुख मांगें रखी व वहां से आश्वासन मिलने पर हटी।
वही विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में स्थायी एफओ को हटा कर एक्टिंग एफओ को रखा गया। इसी उपरांत में 94 लाख की गड़बड़ी की गयी। वहीं जो पीजी व वोकेशनल कोर्स के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए रिचेकिंग का मांग किया है। साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय में रिक्त पदों पर जल्द कर्मचारियों को बहाल करने और प्री पीएचडी में भी छूटे हुये विषयों को जोड़नें की मांग की। छात्रों ने वहां की कई ऐसी समस्याओं को लेकर विरोध किया जिससे वहां परेशानी थी।
इस अवसर पर प्रो वीसी ने आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेष उपाध्यक्ष राधेष्याम, कुकु यादव, पाटलीपुत्र विवि जदयु अध्यक्ष अजित कुमार, छात्र जदयू अंकित तिवारी व टीपीएस काॅलेज छात्र संघ अध्यक्ष राहुल झा सहित सैकड़ो छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।