पटना सिटी/आरा (न्यूज सिटी)। ट्रेड यूनियन के राष्ट्रब्यापी बंद का आह्वान पर पटना सिटी में भी खासा असर देखने को मिला। वही पर रसोइया संघ और अन...
पटना सिटी/आरा (न्यूज सिटी)। ट्रेड यूनियन के राष्ट्रब्यापी बंद का आह्वान पर पटना सिटी में भी खासा असर देखने को मिला। वही पर रसोइया संघ और अन्य संगठन के कार्यकर्ताओं ने पटना सिटी के हाजीगंज इलाके से विरोध मार्च निकाला गया, जो हाजीगंज मोड़ से प्रारम्भ हो कर कई इलाकों से होता हुआ भगत सिंह चौक पहुँचा। वही कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कार्यकर्ताओ ने मजदूर विरोधी सरकार बताया।
वही दूसरी ओर बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की विशेष शाखा के कर्मियों ने भी व्यापक हड़ताल का समर्थन किया।
बंदी के अहवान को देखते हुए आज विभिन्न मांगों को लेकर आरा क्षेत्रिय कार्यालय दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक को बन्द किया गया। वही बंदी की अध्यक्षता एन एन ओझा, ऑलइंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्लाई एसोसिएशन (AIRRBEA) ने किया।
रिपोर्ट : संजीव देवड़ा / प्रमोद मिश्रा