Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में चोरों का आतंक कायम, शटर काट कर मोबाइल दुकान में की लाखों की चोरी

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ पर स्थित एक मोबाइल दुकान का शटर काटकर अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे...

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ पर स्थित एक मोबाइल दुकान का शटर काटकर अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे हजारों रुपए कैश और लगभग लाखों रुपए के मोबाइल चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी वारदात मोबाइल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल पर सवार 4 की संख्या में आए चोर दुकान के पास आकर रुकते हैं और थोड़ी देर मुआयना करने के बाद वह चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने बाईपास थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ स्थित हर्ष कम्युनिकेशन नामक मोबाइल की दुकान में बीते रात अज्ञात चोरों द्वारा मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दुकान मालिक किसलय आनंद उर्फ राजा आज सुबह जब अपने दुकान पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा पाया। तत्काल पीड़ित दुकानदार ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही अज्ञात चोरों की पहचान कर लिए जाने का बात कही।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now