Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना के वाल्मी कैंपस से कटा सिर मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल्मी कैंपस के बिजली ऑफिस के बगल में स्थित झाडियों में से ...

पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल्मी कैंपस के बिजली ऑफिस के बगल में स्थित झाडियों में से एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर (नरमुंड) मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस को दी। सूचना पाते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और कटा हुआ सिर (नरमुंड) को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है।

[embed]https://youtu.be/KCBfE3QXHsA[/embed]

 
मौके पर पहुंची पुलिस में नरमुंड के बारे में बताते हुए कहा कि यहां किसी अज्ञात का नरमुंड है और धड़ का पता लगाने में जुटी है। साथ ही बताया कि इस घटना से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह नरमुंड किसी बदमाशों द्वारा हत्या कर सबूत मिटाने के नियत से यहां पर फेंका गया है।

हालांकि इस मामले में जांच होने की बात कहते हुए पुलिस ने किसी भी तरह का कोई खुलासा अब तक नही की हैं। पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामले में जांच चल रही है, हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह किस व्यक्ति का नरमुंड है और इसका धड़ कहां है ताकि इसकी पहचान की जा सके और हत्या किन कारणों से हुई है इसका भी खुलासा हो सके।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now