Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मुंगेर के नए एसपी बनी लिपि सिंह को बाढ़ वासियों ने दी नम आंखों से विदाई

पटना (न्यूज सिटी)। बाढ़ अनुमण्डल में सहायक पुलिस अधीक्षक के रुप में अतुलनीय योगदान देने वाली IPS लिपी सिंह को पूरे अनुमण्डल के गणमान्य नागरि...

पटना (न्यूज सिटी)। बाढ़ अनुमण्डल में सहायक पुलिस अधीक्षक के रुप में अतुलनीय योगदान देने वाली IPS लिपी सिंह को पूरे अनुमण्डल के गणमान्य नागरिकों ने नम आँखोँ से मुंगेर एसपी के रूप में विदाई दी। अपने कार्यशैली से लेडी सिंघम की ख्याति अर्जित कर चुकी लिपी सिंह आम जनता के लिये पूरे कार्यकाल के दौरान सर्व सुलभ रहीं तो अपराधियों के लिये दुर्गा बनी रहीं। जिस कारण से लोगों ने इन्हें लेडी सिंघम कहना शुरू कर दिया।वही लिपी सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान खुद को खुदा और सुरमा समझने वाले दर्जनों अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाई और अनुमण्डल में कानून का राज्य स्थापित कर दिया। उनके इस कार्य के सभा मे उपस्थित सभी दलों के नेताओं समेत पदाधिकारियों और आम जनता ने उन्हें शब्दों और पुष्पों से सम्मानित किया। साथ ही पुनः पटना की ग्रामीण SP या SSP बनकर वापस आने की कामना की।अध्यक्षीय भाषण के दौरान अनुमंडलाधिकारी सुमित कुमार ने कम शब्दों में गागर में सागर समेट दिया। अंत मे लिपी सिंह भी भावुक हो गई और कहा कि बाढ़ के कार्यकाल और बाढ़ में मिले प्यार को वे कभी नही भूल पाएँगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now