Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जदयू प्रवक्ता ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में राजद को लिया आड़े हाथ

पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)।  जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम प्रकरण में सीबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दि...

पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम प्रकरण में सीबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दिए गए जवाब में किसी भी युवती की हत्या को पूरी तरह से नकार कर विपक्ष के झूठ एवं अफवाहों की हवा निकाल दी है। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में सीबीआई ने कहा है कि जिन 35 लड़कियों की हत्या की बात सामने आ रही थी वे सभी जीवित हैं। हालांकि हत्या के कोई भी सबूत नहीं मिलने पर सीबीआई ने दायर जवाब में कहा है कि शेल्टर होम में मिली हड्डियां व्यस्क की हैं ना किसी लड़की की।साथ ही श्री प्रसाद ने कहा है कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में कानून का शासन है, यहाँ अपराध और अपराधी के लिए कोई रियायत हो ही नहीं सकती है। राजद को आड़े हाथों लेते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि जिस पार्टी के नेता राजबल्लभ यादव जैसे नेता हों, उस पार्टी के लोग महिला उत्पीड़न की बात किस मुँह से करेंगे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now