Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गायघाट गुरुद्वारा से श्रद्धालुओं द्वारा भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। तख्त श्री हरिमंदिर में कल मनाए जाने वाले गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 353 वे प्रकाश उत्सव को लेकर गायघाट गुरुद्वार...

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। तख्त श्री हरिमंदिर में कल मनाए जाने वाले गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 353 वे प्रकाश उत्सव को लेकर गायघाट गुरुद्वारा से श्रद्धालुओं द्वारा भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।

[video width="640" height="368" mp4="https://www.newscity.co.in/wp-content/uploads/2020/01/R_BH_PANNC0025_PATNACITY_1083b_01JAN_NAGAR_KIRTAN_AVB_MANOJ.mp4"][/video]

 
नगर कीर्तन गायघाट गुरुद्वारा से शुरू होकर विभिन्न रास्तों से होता हुआ देर शाम तक श्री हरि मंदिर पहुंचा। पंच प्यारे की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ निकाले गए भव्य नगर कीर्तन में देश-विदेश से आए हजारों की संख्या में सिख श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

[video width="640" height="368" mp4="https://www.newscity.co.in/wp-content/uploads/2020/01/R_BH_PANNC0025_PATNACITY_1083e_01JAN_NAGAR_KIRTAN_AVB_MANOJ.mp4"][/video]

 
नगर कीर्तन में जहां श्रद्धालु एक से बढ़कर एक करतब का प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं महिला श्रद्धालु वाहेगुरु वाहेगुरु का मंगल पाठ कर रही था। फूलों से सजा गुरु ग्रंथ साहिब का रथ अद्भुत छटा पेश कर रहा था,

[embed]https://youtu.be/NZYKN_3nntg[/embed]

 
श्रद्धालु अपने हाथों से रथ को खींच रहे थे। नगर कीर्तन को लेकर सिख श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। कल तख्त श्री हरिमंदिर के विशेष दीवान में दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now