Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बांकीपुर में जदयू का बूथ सम्मेलन सम्पन्न, महानगर की 50 फीसदी सीटों पर दावा

पटना (न्यूज सिटी)। पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित 346 बूथों के अध्यक्ष व सचिवों के सम्मेलन में जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्...

पटना (न्यूज सिटी)। पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित 346 बूथों के अध्यक्ष व सचिवों के सम्मेलन में जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने क्षेत्र के विकास के लिए जो कार्य किया है, उसे लोगों को बताने का वक्त आ गया है। बूथ अध्यक्ष व सचिवों को अपने क्षेत्र में 21 सदस्यीय कमेटी का गठन कर इस कार्य में अब जुट जाना होगा। हम जब पहले से लोगों के बीच जाएंगे तो इसका असर दिखेगा। उन्होंने कहा कि हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस क्षेत्र को लेकर काफी काम किया है। आप देखेंगे कि आर-ब्लॉक-दीघा रोड का जो निर्माण हो रहा है, वह इस सरकार की देन है। इससे राजधानी की एक बड़ी आबादी को जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है।साथ ही कहा कि गंगा नदी पर बन रहा मेरिन ड्राइव माननीय मुख्यमंत्री जी की देन है। पार्कों का विकास किया गया है। मल्टीलेबल पार्किंग का निर्माण किया गया है। हर घर को पाइपलाइन से जोड़ने की कवायद चल रही है। मीठापुर को एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया गया है। चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, निफ्ट, चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इग्नू सेंटर यहां स्थापित हो चुके हैं। इसके अलावा मीठापुर रेल ओवरब्रिज, अंडग्राउंड केबलिंग, ज्ञान भवन, सभ्यता द्वार, बिहार म्यूजियम जैसे निर्माण कराए गए हैं। यह सब माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की देन है। बूथ अध्यक्ष व सचिवों के नेतृत्व में बनने वाली कमेटी को लोगों के बीच माननीय मुख्यमंत्री के इन कार्यों को पहुंचाना है।प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में हमें प्रत्येक वोटर तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर चलना है। विधानसभा क्षेत्र में 3,77,910 वोटर हैं। इसमें पुरुष 2,02,029 और महिला वोटरों की संख्या 1,75,881 है। पुरुष व महिला वोटरों के बीच का अंतर महज 26,148 का है। जाहिर है कि विधानसभा क्षेत्र में मातृशक्ति निर्णायक भूमिका में हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आधी आबादी को सक्रिय रखना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हर 15 दिन पर बूथ कमेटी की बैठक करनी है। इसमें समीक्षा हो। इससे हम लोगों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब होंगे। वही बूथ अध्यक्ष व सचिवों के उत्साह को देखते हुए कहा कि आपलोग जिस प्रकार से काम कर रहे हैं, पटना महानगर की 50 फीसदी सीटों पर जनता दल यूनाइटेड का दावा बनता है। राजनीतिक दावेदारी कोई गुनाह नहीं है। शीर्ष नेतृत्व जो निर्णय करेगा, हर कार्यकर्ता उसका स्वागत करेंगे। पटना महानगर में जदयू मजबूत है। हमारी मजबूती 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को लेकर बनने वाले राज्यस्तरीय मानव श्रृंखला में दिखेगी। हमारा हर कार्यकर्ता इस कार्य को सफल बनाने में जुटा हुआ है। आम लोगों का भी पूरा सहयोग है। इस कार्यक्रम को हमें पूरी तरह से सफल बनाना है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय प्रभारी अनिल कुमार ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर विधान पार्षद श्री सीपी सिन्हा, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री रंजीत सिन्हा, श्रीमती सुहेली मेहताप, क्षेत्रीय प्रभारी अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा, जिला प्रभारी संगठन शंभूनाथ सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद, छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम पटेल, इम्तियाज अंसारी, युवा जदयू जिलाध्यक्ष राहुल खंडेलवाल, कमाल परवेज, दानापुर विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र गोप, दीघा विस प्रभारी श्रवण चंद्रवंशी, कुम्हरार विस प्रभारी दिलीप कुमार दिल्लू, फुलवारी विस प्रभारी कमलेश सिंह, शिवशंकर निषाद, पटना महानगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूनम झा, सागरिका चौधरी, प्रतिभा सिंह, रेणुका सिंह, सुमंति कुमार, नीतू सिंह निषाद, सोनी निषाद, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज निषाद, परमेंद्र सिंह, संजय कुमार जी, नीरज कुमार उर्फ जितेंद्र, अवधेश सिन्हा, धीरज सिन्हा, राजू चंद्रवंशी, विशाल वर्मा आदि भी मौजूद रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now