पटना सिटी : सैदपुर नहर के शनिचरा मंदिर के निकट आगामी 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।...
पटना सिटी : सैदपुर नहर के शनिचरा मंदिर के निकट आगामी 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर युवा सम्मान समारोह के साथ-साथ जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन युवा समाजसेवी अश्वनी सिन्हा उर्फ पंकज सिन्हा द्वारा किया जा रहा है।
सोमवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में अश्वनी सिन्हा ने बताया कि इस समारोह के दौरान लगभग एक हजार जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस विशेष आयोजन में कई गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति रहेगी। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, और पटना की महापौर सीता साहू कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा एससी-एसटी प्रकोष्ठ लोजपा के प्रतिनिधि और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं सांसद शाम्भवी चौधरी को भी आमंत्रित किया गया है।
प्रेस वार्ता के दौरान आदि मेहता, विक्रम शाह, पीयूष श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, और परशुराम पासवान भी मौजूद रहे। अश्वनी सिन्हा ने इस आयोजन को एक सामाजिक पहल बताते हुए कहा कि यह जरूरतमंदों की मदद और युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास है।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सुभाष चंद्र बोस के विचारों को बढ़ावा देना और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।



.jpeg)

