पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनता दल की ओर से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती मानस पथ गुजरी बाजार स्थित पार्षद का...
पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनता दल की ओर से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती मानस पथ गुजरी बाजार स्थित पार्षद कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रोफेसर इकबाल अहमद ने की, और संचालन राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने किया।
संचालन कर रहे बलराम चौधरी ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय और समता मूलक समाज को मजबूती से बिहार में आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने हमेशा सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए समाज की अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों के लिए न्याय की बात की।
प्रोफेसर इकबाल अहमद, मोहम्मद जावेद, अजीत सिंह कुशवाहा, मुन्ना जायसवाल, मोहम्मद साबिर, कांग्रेस नेता शरीफ अहमद रंगरेज, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद फिरोज अंसारी, भूषण माली, मोहम्मद सलीम आदि ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपनी अंतिम सांस श्री लालू प्रसाद यादव जी के समक्ष ली थी। उनके विचारों को आज तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने मजबूती से आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों को आवाज देने का काम किया।
सभी नेताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज निर्माण का संकल्प लिया।





