पटना सिटी। पटना सिटी। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय दशहरा सेवा शिविर का समापन कल अर्धरात्रि में संपन्न हुआ। समिति के अध्यक...
खोया पाया सूचना केंद्र के माध्यम से 273 विछुरे बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। साथ ही, निशुल्क प्राथमिक उपचार केंद्र में ऑक्सीजन हॉस्पिटल के सहयोग से 480 लोगों का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच की गई और उन्हें प्रथम उपचार की सुविधा दी गई। महानवमी के दिन महाप्रसाद का भव्य वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विजयादशमी के अवसर पर श्री श्री बड़ी देवी जी मारूफगंज अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन भी किया गया। आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही थी, जिससे सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था।
इस शिविर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, पटना की महापौर सीता साहू, उपमहापौर रश्मि चंद्रवंशी, आईजी विकास वैभव, पटना के जिलाधिकारी, एसएसपी राजीव मिश्रा, पटना सिटी के आरक्षी उपाधीक्षक 2 डॉक्टर गौरव कुमार, समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, पूर्व उपमहापौर संतोष मेहता, डॉक्टर प्रवीण कुमार, युवा समाजसेवी बलराम चौधरी और राजेश राय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक राजू सुल्तानिया, सुभाष पोद्दार, राजकुमार गोयनका, रमेश टेकरीवाल, राजेश देवड़ा, कन्हैया झुनझुनवाला, पप्पू मोदी, अशोक बंका, सोनू लोयलका और पप्पू कमलिया का विशेष योगदान रहा।




