Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटनासिटी: पप्पू ट्रांसपोर्ट में लूटपाट कर रहे लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

पटना सिटी :   मालसलामी थानाक्षेत्र के बाजार समिति मोड़ स्थित पप्पू ट्रांसपोर्ट के कार्यालय में लूटपाट कर रहे एक लुटेरा गिरोह के चार सक्रिय स...


पटना सिटी :  मालसलामी थानाक्षेत्र के बाजार समिति मोड़ स्थित पप्पू ट्रांसपोर्ट के कार्यालय में लूटपाट कर रहे एक लुटेरा गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, लूट के 50 हजार रुपए, एक मैगजीन, दो एंड्रॉयड मोबाइल, अलमीरा तोड़ने वाला एक रॉड और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। घटना की सूचना पुलिस को बीते रात गुप्त सूत्रों से मिली कि पप्पू ट्रांसपोर्ट के कार्यालय में हथियारबंद अपराधी लूटपाट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके पर ही दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद थोड़ी ही दूरी पर लूट के 50 हजार नगद के साथ लुटेरा गिरोह के मुख्य सरगना सनी कुमार को भी दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान सनी के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने सनी कुमार की निशानदेही पर इस घटना में लाइनर की भूमिका निभाने वाले मिथिलेश कुमार नामक अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी 2 पटना सिटी, डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हेडिंग

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now