PATNA CITY : राजद द्वारा प्रीपेड मीटर के विरोध में आयोजित राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन के तहत पटनासिटी के कुम्हरार स्थित पटना सदर प्रखंड सह अ...
PATNA CITY : राजद द्वारा प्रीपेड मीटर के विरोध में आयोजित राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन के तहत पटनासिटी के कुम्हरार स्थित पटना सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। इस प्रदर्शन के जरिए राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार का ध्यान खींचते हुए प्रीपेड मीटर की व्यवस्था को तत्काल बंद करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने प्रीपेड मीटर में व्याप्त भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए इसकी जांच के लिए थर्ड पार्टी रिव्यू कमेटी बनाने की मांग भी उठाई।
इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मुन्ना शुक्ला ने आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर के जरिए निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है, जिससे प्रदेश की गरीब जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर जनता का भयादोहन करने का भी आरोप लगाया।
वहीं, राजद के पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी ने कहा कि प्रदेश की करोड़ों जनता का समर्थन राजद के साथ है और सरकार को हर हाल में प्रीपेड मीटर की व्यवस्था को खत्म करना होगा। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरना मे प्रदीप मेहता , बलरामचौधरी , उमेश यादव , मोहम्मद जावेद, उमेश पंडित अन्य राजद के नेता उपस्थित थे




%20-%20Copy.png)