पटना: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार दौरे पर पहुंचे। पटना ...
पटना: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार दौरे पर पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत कई केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री, नेता, और कार्यकर्ताओं ने किया।
सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा इस समय BJP प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और प्रदेश स्तरीय नेता भाग ले रहे हैं। बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा की जा रही है।
गौरतलब है कि जेपी नड्डा ने इस माह की शुरुआत में 7 सितंबर को भी बिहार का दौरा किया था। इतने कम समय के अंतराल में उनका यह दौरा पार्टी के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अपने दौरे के दौरान, जेपी नड्डा पैरालंपिक विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इसके बाद वे पटना से हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।




