Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


महाशिवरात्रि का पर्व कल पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा

 PATNA CITY :  भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व कल पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि को लेकर राजधानी पटना के विभ...


 PATNA CITY : 
भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व कल पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि को लेकर राजधानी पटना के विभिन्न शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिसकी भव्यता देखते ही बन रही है। महाशिवरात्रि के मौके पर पटना सिटी के गायघाट स्थित ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग बिरंगी रोशनीयो से नहाए गौरी शंकर मंदिर की भव्यता अनायास ही श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस पौराणिक मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में इस बात का अटूट भरोसा है कि सच्चे हृदय से मांगी गई भक्तों की सभी मनोकामनाएं भगवान भोले शंकर पूर्ण करते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर कल हजारों श्रद्धालु भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर मालसलामी के सिमली स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शिव भक्तों द्वारा शिव बारात भी निकाली जाएगी, जो देर शाम गायघाट स्थित ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर पहुंचेगा।    

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now