PATNA CITY : प्रख्यात शायर शाद अजीमाबादी की 96 वी पुण्यतिथि के मौके पर पटना सिटी के हाजीगंज स्थित शाद अजीमाबादी के मजार पर चादर पोशी और स...
PATNA CITY : प्रख्यात शायर शाद अजीमाबादी की 96 वी पुण्यतिथि के मौके पर पटना सिटी के हाजीगंज स्थित शाद अजीमाबादी के मजार पर चादर पोशी और स्मृति सभा का आयोजन किया गया। नवशक्ति निकेतन द्वारा आयोजित स्मृति सभा के मौके पर लोगों ने जहां प्रख्यात शायर के मजार पर चादर पोशी कर प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी, वही शाद अजीमाबादी के महान कृतियों को याद कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर संस्था द्वारा साहित्य और कला के क्षेत्र में अव्वल प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर लोगों ने शाद अजीमाबादी को पटना की शान करार देते हुए उन्हें देश का महान शायर करार दिया। इस अवसर पर शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आजाद, पटना नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर सीता साहू, बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।




