PATNA CITY : जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर के द्वारा कटरा बाजार में भारतीय संविधान के शिल्पीकार व निर्माता, समाज सुधारक, बंचितों को अधिकार ...
PATNA CITY : जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर के द्वारा कटरा बाजार में भारतीय संविधान के शिल्पीकार व निर्माता, समाज सुधारक, बंचितों को अधिकार दिलाने वाले भारत रत्न , बाबासाहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन व श्रद्धाजंलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इसमें सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता नेता उपस्थित थे।महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल जी ने बाबा साहब अम्बेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की अपने रोड मैप पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ नेता प्रवक्ता अनन्त अरोड़ा जी ने कहा बाबा साहब जी के आदर्शो पर हमलोग चलने की कोशिश करते है
और बताया कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। अध्यक्षता गुरुगोविन्द सिंह सेक्टर अध्यक्ष संजीव कुशवाहा जी ने किया।संचालन मनोज कुशवाहा जी ने किया। धन्यवाद अमन कुशवाहा जी ने किया। बाबा साहब अमर रहे से गूंजा सभागार। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष आसिफ कमाल जी, प्रवक्ता अनन्त अरोड़ा, मनोज कुशवाहा ,संजीव कुशवाहा, पंकज कुशवाहा ,अमन कुशवाहा ,गुड्डू पाठक, कन्हाई पटेल, रामप्रवेश जी, प्रवीण चौधरी, शिव, सुरेश सिंह, सुधीर सिंह, साधु भगत, उमेश कुशवाहा शिव यादव, किशोर, जगत महतो, चंदर, किशोर प्रसाद, अमरनाथ महतो, सभी ने अपनी बात रखी।





