PATNA CITY : फतुहा थाना क्षेत्र के रायपुरा पठान टोली स्थित गंगा तट पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना देखने को मिली। जहां एक अज्ञात...
PATNA CITY : फतुहा थाना क्षेत्र के रायपुरा पठान टोली स्थित गंगा तट पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना देखने को मिली। जहां एक अज्ञात महिला और एक नवजात का शव गंगा तट के किनारे घंटों से पड़ा है, और कुत्ते नदी किनारे पड़े दोनो शवो को अपना निवाला बना रहे है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अब तक मामले में संज्ञान नहीं लिया गया है। बताया जाता है कि महिला और नवजात का शव नदी में बह कर घाट किनारे लग गया है। अज्ञात अपराधियों द्वारा महिला और नवजात की हत्या कर शवों को गंगा में फेंक दिया गया, या फिर महिला ने नवजात के साथ गंगा में डूब कर खुदकुशी की, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घाट किनारे महिला और नवजात का शव घंटों पड़े रहने के बाद भी पुलिस द्वारा मामले में संज्ञान नहीं लेना, यह पुलिस के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है।।




.jpeg)