PATNA CITY : विवाह पंचमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, जनक नंदिनी माता सीता के विवाह उत्सव धूमधाम से मनाई गई। बारात निमित श...
PATNA CITY : विवाह पंचमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, जनक नंदिनी माता सीता के विवाह उत्सव धूमधाम से मनाई गई।
बारात निमित श्री काले हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रातः बेला से पंडित राजेश शर्मा एवं आचार्य कृष्ण मिश्रा के सानिध्य में श्रीगणेश पूजन- सुंदरकांड व धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत भजन कीर्तन गाजे-बाजे एवं झांकियां के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। बारात व शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर मच्छरहट्टा,चौक गुरु गोविंदपथ, सिटी स्टेशन, मोर्चा हाजीगंज,झाऊगंज, खाजेकलां , होते हुए मितन घाट स्थित सीता मंदिर बारात पहुचने के पश्चात पारम्परिक रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने शिव धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाकर धनुष तोड़ा साथ ही जगत जननी माता सीता द्वारा प्रभु श्री राम को वरमाला से विभूषित किया। इस अवसर पर शास्त्रोपशक आचार्य चंद्रभूषण मिश्र वैदिक मंत्रों से वातवरण को उल्लसित व भक्तिमय किया ।जगह जगह श्रद्धालु भजन कीर्तन , झांकी- शोभायात्रा में शामिल श्री राम भक्तों को पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद लोगों को भंडारा प्रसाद वितरण किया गया । श्रद्धालु भक्तगण जय श्री राम के जयकारे के साथ पूरा वातावरण गुंजा माय एवं भक्तिमय में दिखाई पड़ा।
समिति अध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि प्रातः बेला से ही पंचमी विवाह के शुभ अवसर पर पर श्री काले हनुमान मंदिर प्रांगण में २४ घंटा अखंड कीर्तन -भजन का आयोजन किया गया है जो दूसरे दिन तक चलेगा । दूसरे दीन संध्या बेला में भगवान श्री राम तथा माता जानकी का स्वागत समारोह आयोजित पश्चात भंडारा एवं प्रसाद का आयोजन भी है।
श्री राम बारात में स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री बिहार सरकार नंदकिशोर यादव समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, महामंत्री विकास मौडीवाल, स्वागतद्यक्ष शशि शेखर रस्तोगी, डॉक्टर त्रिलोकी प्रसाद शिव प्रसाद मोदी मीडिया प्रभारी अवधेश सिन्हा, अंजनी पटेल,राजेश मिश्रा,अरुण मिश्रा , संयोजक भगवती मोदी, संजय सिन्हा, अनंत अरोड़ा, सुजित कसेरा ,जयशंकर चंद्रबंशी,उमाशंकर पंडित सहित बड़ी संख्या भक्तगन शामिल हुये!




