Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बंद घर का ग्रिल काटकर अज्ञात चोरों ने 70 हजार नगद, 15 लाख के स्वर्ण आभूषण, चांदी के सिक्के समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली

PATNA CITY :   खाजेकला थाना क्षेत्र के नवाब बहादुर रोड के चोवा लाल लेन स्थित एक व्यवसायी के बंद घर का ग्रिल काटकर अज्ञात चोरों ने 70 हजार न...


PATNA CITY :
 
खाजेकला थाना क्षेत्र के नवाब बहादुर रोड के चोवा लाल लेन स्थित एक व्यवसायी के बंद घर का ग्रिल काटकर अज्ञात चोरों ने 70 हजार नगद, 15 लाख के स्वर्ण आभूषण, चांदी के सिक्के समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली। पीड़ित कारोबारी द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की। घटना के संबंध में पूछे जाने पर पीड़ित कारोबारी मोहनीश कुमार और उनकी पत्नी सुरभि कुमारी ने बताया कि वे लोग अपने कारोबार के संबंध में पिछले 2 महीने से सिलीगुड़ी में रह रहे थे, इस दौरान उनका घर बंद था।

उन्होंने बताया की मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने जब वह अपने चोवा लाल लेन स्थित घर पहुंचे तो घर का ग्रिल टूटा पाया साथ ही घर में रखा सभी सामान को भी बिखरा पाया। पीड़ित व्यवसायी ने अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखें 70 हजार नगद, 15 लाख मूल्य के जेवरात, चांदी को दर्जनों सिक्के, महंगे कपड़े समेत अन्य सामानों की चोरी कर लिए जाने की बात कही। मौके पर मौजूद पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now