PATNA CITY : समस्त प्राणियों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले और कलमजीवियो को अक्षर प्रदान करने वाले भगवान चित्रगुप्त की आज पूरे देश म...
PATNA CITY : समस्त प्राणियों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले और कलमजीवियो को अक्षर प्रदान करने वाले भगवान चित्रगुप्त की आज पूरे देश में पूजा अर्चना चल रही है चित्रगुप्त पूजा के मौके पर पटना सिटी के नौजर घाट स्थित ऐतिहासिक श्री आदि चित्रगुप्त मंदिर में सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर भगवान चित्रगुप्त की विशेष पूजा-अर्चना की इस मौके पर प्रख्यात चिकित्सक पदम श्री डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा ने प्रदेशवासियों को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चित्रगुप्त समाज ने समाज को एक नई दशा और दिशा प्रदान की है उन्होंने मंदिर के विकास को लेकर राज्य सरकार और मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा किए कार्य की भी सराहना की है



