PATNA CITY : शुक्रवार को विजयदशमी के साथ ही पटना सिटी में भद्र घाट पर मूर्तियों का विसर्जन का शुभारंभ हो गया था। वही अशोक राजपथ के महेंद्रु...
PATNA CITY : शुक्रवार को विजयदशमी के साथ ही पटना सिटी में भद्र घाट पर मूर्तियों का विसर्जन का शुभारंभ हो गया था। वही अशोक राजपथ के महेंद्रु से लेकर दीदारगंज तक मूर्ति विसर्जन के लिए निकाला गया झांकी को देखने के लिए हजारों का भीड़ देखने को मिला वही विसर्जन के दौरान आलमगंज, चौक, खाजेकलां, सुल्तानगंज जैसे अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग पर कई थाना क्षेत्रों में विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच झड़प में दर्जनों लोग घायल हुए । वही चौक थाना क्षेत्र के जनता होटल के समीप मालसलामी से आने वाले एक मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गया इस दौरान जनता होटल के समीप गोली चलने से मालसलामी के रिकाबगंज के रहने वाला दीनानाथ चौधरी के पुत्र विक्की चौधरी को गोली लगने से मौत हो गया विक्की चौधरी को गोली लगने के बाद विक्की को इलाज के लिए पीएमसीएच भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गया । वही गाय घाट के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिला जिसका पहचान में आलमगंज पुलिस जुटी है। वही खाजेकलां के दुल्ली घाट पर छोटी पहाड़ी का रहने वाला बिरजू चौधरी का पुत्र अभिषेक कुमार का शव मिला शनिवार की देर रात तक मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्जनों जगह आपसी झड़प होता रहा वही पटना सिटी डीएसपी अमित सारण से पूछे जाने पर बताया गया के घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा ।



