PATNA CITY : विजय दशमी के शुभ अवसर पर गाय घाट सेवा समिति द्वारा स्वागत सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन गाय घाट मुख्य द्वार पर किया गया।...
PATNA CITY : विजय दशमी के शुभ अवसर पर गाय घाट सेवा समिति द्वारा स्वागत सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन गाय घाट मुख्य द्वार पर किया गया। इसमें मुख्य अतिथि वार्ड 53 की पार्षद श्रीमती किरण मेहता , बिहार एक्यूप्रेशर योग कॉलेज स्वास्थ्य जागरूकता मिशन डॉ अजय प्रकाश , एक्यूप्रेशर महा गुरु डॉ सर्व देव प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न दुर्गा पूजा शोभा यात्रा को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का आयोजन छोटू गिरी , मंच का संचालन चुन्नु चंद्रवंशी,राजेश कुमार पाण्डेय व धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार द्वारा किया गया । इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि धीरज मेहता , सिद्धार्थ मेहता , गुन्जन कुमार, पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर करनाल गंज गाय घाट दुर्गा स्थान के कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार "गोलडन", सह- कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, मिडिया प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर , पूजा प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय, कार्यालय प्रभारी मोहन प्रसाद, विधी व्यवस्था प्रभारी छोटू गिरी ,सक्रिय सदस्य अनिल प्रसाद ,श्याम महतो मनोज कुमार एवं गाय घाट सेवा समिति के अन्य सदस्य मौजूद थें।



