पटना (न्यूज सिटी) पटना जिला के पुनपुन थाना अंतर्गत घोड़दौर स्थित एनएच 78 बिहटा सरमेरा पथ पर स्वीप कार सड़क हादसा का शिकार बना दो युवाओं ने...

पटना (न्यूज सिटी)
पटना जिला के पुनपुन थाना अंतर्गत घोड़दौर स्थित एनएच 78 बिहटा सरमेरा पथ पर स्वीप कार सड़क हादसा का शिकार बना दो युवाओं ने जान गवाई है आज शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजें बेलदारीचक की ओर से जट्टडुमरी के ओर आ रही स्वीप कार का ईट लदे खड़े ट्रैक्टर मे जोड़दार टक्कर हो गई जिसमे जहानाबाद निवासी शिवजी पासवान का 27 वर्षीय पुत्र दिपक कुमार एवं बेलदारीचक निवासी विजय पासवान का 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार दो युवाओं की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई घटना की खबर सुन कर परिवार मे कोहराम मच गया सरकारी मुआवजा राशि को लेकर रोते बिलखते परिजन ने सड़क जाम किया इस घटना की सूचना पुनपुन थाने को दी गई पुनपुन थाना ने त्वरित घटनास्थल पर पहुच कर घटना की समीक्षा करते हुए शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेजे गए पुनपुन अंचलाधिकारी श्री मति इंद्राणी कुमारी ने कहा है कि बेलदारीचक निवासी मृतक परिजन को 4 लाख रुपये की सरकारी सहायता राशि चेक के रुप मे मुआवजा दिए गए हैं वही जहानाबाद निवासी मृतक परिजन की सरकारी सहायता राशि की कागजी प्रक्रिया चल रही है उन्हे भी एक दो दिन मे दे दिया जाएगा ।